मुख्य सामग्री पर जाएं

About us

हमारे बारे में

Sarpanch.online राजस्थान के स्थानीय चुनावों — ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और नगरीय निकाय — की जानकारी एक जगह, आसान हिंदी में देने के लिए बनाया गया है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी गांव का मतदाता या उम्मीदवार दो क्लिक में जान सके कि उसकी पंचायत का सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित है, मतदान कब है और नतीजा क्या रहा।

हम क्या करते हैं

  • आरक्षण लॉटरी के नतीजे — जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति वार्ड, सरपंच और वार्ड पंच।
  • चुनाव कार्यक्रम — अधिसूचना से मतगणना तक, चरणवार।
  • उम्मीदवार सूची और नतीजे — जैसे-जैसे आधिकारिक रूप से जारी हों।
  • स्रोत-आधारित समाचार — हर लेख के नीचे उसके स्रोत दिए जाते हैं।

निष्पक्षता

Sarpanch.online किसी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या सरकारी संस्था से जुड़ा नहीं है। हम किसी दल का समर्थन या विरोध नहीं करते। आंकड़े जैसे मिले वैसे ही, स्रोत के साथ प्रकाशित किए जाते हैं।

हमारी डेटा प्रक्रिया के बारे में डेटा स्रोत व प्रक्रिया पेज पर पढ़ें।