Sarpanch reservation 2026 · सरपंच आरक्षण
सरपंच व वार्ड पंच आरक्षण सूची 2026 — राजस्थान
24 सितंबर 2026 को हर उपखंड मुख्यालय पर निकली लॉटरी। अपना जिला चुनें, फिर पंचायत समिति — और देखें आपकी ग्राम पंचायत का सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित है।
- 10,053
- ग्राम पंचायतें सूचीबद्धGram panchayats listed
- 41 / 41
- जिलों की सूची आईDistricts with lists
- 49%
- सरपंच पद महिलाओं के लिएWomen's Sarpanch posts
अब तक सूचीबद्ध — वर्गवार
- अनुसूचित जाति939
- अनुसूचित जाति (महिला)797
- अनुसूचित जनजाति1152
- अनुसूचित जनजाति (महिला)1021
- अन्य पिछड़ा वर्ग757
- अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)595
- सामान्य (महिला)2534
- सामान्य2258
जिला चुनें · Choose district
- अजमेरAjmer261 GP10 / 10 समितियां
- अलवरAlwar280 GP8 / 9 समितियां
- बालोतराBalotra95 GP2 / 2 समितियां
- बांसवाड़ाBanswara479 GP14 / 14 समितियां
- बारांBaran131 GP4 / 10 समितियां
- बाड़मेरBarmer155 GP6 / 6 समितियां
- ब्यावरBeawar78 GP3 / 3 समितियां
- भरतपुरBharatpur241 GP7 / 7 समितियां
- भीलवाड़ाBhilwara427 GP14 / 16 समितियां
- बीकानेरBikaner267 GP8 / 14 समितियां
- बूंदीBundi141 GP5 / 8 समितियां
- चित्तौड़गढ़Chittorgarh359 GP11 / 11 समितियां
- चूरूChuru156 GP4 / 13 समितियां
- दौसाDausa311 GP12 / 12 समितियां
- डीगDeeg127 GP3 / 5 समितियां
- धौलपुरDholpur185 GP5 / 6 समितियां
- डीडवाना-कुचामनDidwana-Kuchaman153 GP4 / 9 समितियां
- डूंगरपुरDungarpur153 GP5 / 8 समितियां
- हनुमानगढ़Hanumangarh270 GP8 / 10 समितियां
- जयपुरJaipur499 GP18 / 22 समितियां
- जैसलमेरJaisalmer235 GP9 / 10 समितियां
- जालोरJalore273 GP9 / 14 समितियां
- झालावाड़Jhalawar203 GP6 / 8 समितियां
- झुंझुनूंJhunjhunu351 GP13 / 13 समितियां
- जोधपुरJodhpur554 GP20 / 23 समितियां
- करौलीKarauli250 GP9 / 11 समितियां
- खैरथल-तिजाराKhairthal-Tijara88 GP3 / 3 समितियां
- कोटाKota207 GP6 / 6 समितियां
- कोटपूतली-बहरोड़Kotputli-Behror213 GP7 / 7 समितियां
- नागौरNagaur323 GP11 / 11 समितियां
- पालीPali165 GP4 / 6 समितियां
- फलौदीPhalodi36 GP1 / 1 समितियां
- प्रतापगढ़Pratapgarh106 GP4 / 4 समितियां
- राजसमंदRajsamand233 GP7 / 9 समितियां
- सलूंबरSalumbar207 GP7 / 7 समितियां
- सवाई माधोपुरSawai Madhopur232 GP7 / 8 समितियां
- सीकरSikar446 GP16 / 16 समितियां
- सिरोहीSirohi186 GP8 / 8 समितियां
- श्रीगंगानगरSri Ganganagar289 GP8 / 11 समितियां
- टोंकTonk162 GP4 / 4 समितियां
- उदयपुरUdaipur526 GP18 / 18 समितियां
आरक्षण लॉटरी कैसे होती है
सरपंच पदों का आरक्षण हर पंचायत समिति के भीतर चक्रानुक्रम (rotation) से तय होता है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पद उनकी जनसंख्या के अनुपात में, और पिछड़ा वर्ग के लिए नियमानुसार आरक्षित होते हैं। हर वर्ग में आधे पद महिलाओं के लिए होते हैं। पिछली बार जो पद आरक्षित था, वह आम तौर पर इस बार उसी वर्ग में नहीं जाता।
लॉटरी उपखंड अधिकारी (SDM) की देखरेख में खुली बैठक में निकलती है और बाद में आधिकारिक आदेश जारी होता है। इस साइट पर आदेश आने से पहले की सूचियों को “अस्थायी” लिखा गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे कितनी बार वोट डालना होगा?
दो बार। पहले जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए (EVM से), और उसके दो दिन बाद सरपंच व वार्ड पंच के लिए (मतपेटी से)। दोनों दिन मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
सरपंच आरक्षण लॉटरी कब और कहां निकली?
सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर 2026 को हर उपखंड (SDM) मुख्यालय पर निकाली गई। जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी 23 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट में हुई।
सरपंच का चुनाव कौन करता है?
सरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत के सभी मतदाता सीधे वोट देकर करते हैं। वार्ड पंच अपने वार्ड के मतदाताओं द्वारा चुने जाते हैं, और उपसरपंच को निर्वाचित पंच चुनते हैं।
प्रधान और जिला प्रमुख का चुनाव कैसे होता है?
प्रधान का चुनाव पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य करते हैं और जिला प्रमुख का चुनाव जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य। जनता इन पदों के लिए सीधे वोट नहीं करती।
पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कितना आरक्षण है?
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2026 की लॉटरी में 41 में से 20 जिला प्रमुख पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।